अपने समय की हिट और बला की खूबसूरती कही जाने वाली लारा दत्ता एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस का एक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा हैं। वही तस्वीर के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में भी कुछ ऐसा लिख दिया हैं की पढ़ने के बाद कुछ पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। तो चलिए अब इस सस्पेंस तो यही खत्म करते हैं और बताते हैं की क्या हैं वो पोस्ट।

दरअसल लारा दत्ता ने बीते दिन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने बिना मेकअप अपने चेहरे को रिवील किया है। इसके साथ ही मेकअप लुक भी शेयर किया है और दोनों के फर्क पर बात करते हुए मेकअप की जरुरत की ओर इशारा किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए लारा ने कैप्शन में कहा, ‘इसे रियल रख रही हूं!!!
यह मैं आज रात 7 बजे थी, एक कठिन वर्क आउट के बाद जिसने मुझे बुरी तरह थका दिया!!! अगली तस्वीर 2 घंटे बाद की है जब मैं अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए तैयार हूं। इस बात का प्वाइंट क्या है??? बस इतना समझना जरुरी है कि हम में से कोई भी वैसे सोकर नहीं उठता जैसा हम अपनी ग्लैम तस्वीरों में दिखते है!!’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हमे वहां तक पहुंचने में कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है!! मेरे मामले में ये चीजे हैं, हेयरड्रेसर, मेरा भरोसेमंद मेकअप पाउच और एक पसंदीदा, ज्वेलरी टोन रंग। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका दिन कैसा हैं, खुद के लिए अच्छा दिखना और तैयार होना जरुरी है।’

वही लारा अब बड़े परदे पर ज्यादा नजर नहीं आती हैं। वो इक्का- दुक्का फिल्मों में ही नजर आती हैं।लेकिन एक्ट्रेस के फैंस अभी भी उन्हें फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्ससाइटेड नजर आते हैं। वही लारा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं ,और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



