राहुल गाँधी नजर आये नए लुक में, देखें Photos

Summary :

ब्रिटेन में पहुंचने के बाद राहुल गाँधी नए लुक में नजर आये बाल और दाढ़ी छोटी कराई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन पहुंचने के बाद एक नए अवतार में नजर आए हैं। अब उन्होंने अपनी दाढ़ी और सिर के बाल छोटे करा लिए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन पहुंचने के बाद एक नए अवतार में नजर आए हैं। अब उन्होंने अपनी दाढ़ी और सिर के बाल छोटे करा लिए हैं। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए पहुंचे.यहां पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया है।
करीब 6 महीने से नहीं कटाए बाल और दाढ़ी 
राहुल गाँधी ने 7 सितम्बर 2022 में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की ,यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल गाँधी ने दाढ़ी  और बाल नहीं कटवाए। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में संम्पन हुई थी।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे 
राहुल गांधी एक सप्ताह के दौरे के लिए मंगलवार को लंदन पहुंचे।उन्हें कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में लेक्चर देने समेत कुछ कार्यक्रमों में शामिल होना है।राहुल गांधी लंदन में एक कार्यक्रम में सूट और टाई पहने भी नजर आए।
चोला नया है, लेकिन इनका झोला वही है
राहुल गाँधी की  बढ़ी दाढ़ी और बाल को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया था कि राहुल गांधी दाढ़ी में इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह दिख रहे हैं।बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो जैसा देश और वैसा भेष धारण कर लेते हैं. मुख्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा, ”चोला नया है, लेकिन इनका झोला वही है।  

Desk Team