कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुए हैं। तमाम मुद्दों को लेकर अकसर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करने वाले कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों की परवाह नहीं है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड पीड़ितों का इलाज मुफ़्त में करवाया?- नहीं। ग़रीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली? नहीं। छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया? नहीं। प्रधानमंत्री को परवाह नहीं है।’’
COVID पीड़ितों का इलाज मुफ़्त में करवाया?
– नहींग़रीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली?
– नहींछोटे उद्योगों को डूबने से बचाया?
– नहींThe PM does not CARE! pic.twitter.com/68J08eQKyk
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 24, 2022
राहुल ने कुछ ऐसी खबरों का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों में आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी के मामले बढ़ गए हैं तथा कोविड के मरीजों को सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत मुफ्त उपचार नहीं मिला।


Download Android App
Download iOS App



