कांग्रेस ने वंदे भारत ट्रेन के एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है, कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावारू ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वंदे भारत ट्रेन को रेलवे का एक पुराना इंजन खींच कर ले जाता दिख रहा है, कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन को रेलवे का इलेक्ट्रिक इंजन खींच कर ले जा रहा है।

केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यों पर उठाए सवाल
अल्लावारू ने ट्वीट में लिखा है कि पिछले 9 सालों के झूठ को खींच कर ले जाता 70 सालों का इतिहास, 70 सालों से उनका मतलब निकाला जा रहा है, कांग्रेस शासनकाल के दौरान से चल रही है, ट्रेनों ने हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को सहारा देकर मदद कर रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल से 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी।
पीछले 9 सालों के झूठ को खींच कर ले जाता 70 सालों का इतिहास👇 pic.twitter.com/WwdCIj7cQL
— Krishna Allavaru (@Allavaru) June 29, 2023


Download Android App
Download iOS App



