4 कुंतल था इस व्यक्ति का वजन, इस तरीके को अपनाते ही मोटापे से पाया छुटकारा!

Summary :

अमेरिका के जॉर्जिया के रहने वाले 38 वर्षीय केसी किंग हाल ही में ट्रूली सीरीज़ ब्रांड न्यू मी के एक एपिसोड में नजर आए जिसमे उन्होंने अपने मोटापे की वजह से होने वाली बीमारी के बारे में बताया और केसा था उनका इतना ज़्यादा वज़न.

मोटापा आज दुनिया में मोटापा एक बड़ी बीमारी बनता जा रहा हैं जहा पहले लोग नेचर से बनी चीज़ो का सेवन किया करते थे आज उतना ही बहार की इंजेक्शन वाली चीज़े खा-खाकर इंसानी शरीर बिलकुल ख़राब होता जा रहा हैं. लोगो के बीच मोटापे की वजह से बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जिसके कारण लोगो की मौत का कारण भी कही न कही मोटापा बनता जा रहा हैं.
फैमिली बाय द टन स्टार केसी किंग भी इनमें से एक हैं. इनका वजन कभी 845 पाउंड यानी तकरीबन 400 किलो हुआ करता था. इतने मोटे थे कि बाथटब में नहा नहीं सकते थे. क्योंकि वह शारीरिक रूप से बाथटब या शॉवर के अंदर फिट नहीं हो पा रहे थे. उनके लिए बाहर कुंड खोदना पड़ा. एक बार तो अपने लिविंग रूम के फर्श पर फंस गए और अपने चचेरे भाईयों और दोस्‍तों को बुलाना पड़ा, जो उन्‍हें चादर में लपेटकर सोफे पर ले गए. उस समय तबीयत इतनी खराब हो गई थी पांच हफ्ते अस्‍पताल में बिताना पड़ा. मगर एक फैसले से उनका वजन रातों रात 273 किलो कम हो गया और अब वह सूखे पेड़ की तरह नजर आते हैं.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के जॉर्जिया के रहने वाले 38 वर्षीय केसी किंग हाल ही में ट्रूली सीरीज़ ब्रांड न्यू मी के एक एपिसोड में नजर आए. जहां उन्‍होंने अपने ट्रांसफार्मेशन के बारे में बात की. किंग ने कहा, मेरी लाइफस्‍टाइल ऐसी हो चुकी थी कि जैसे मेरा कोई अस्‍त‍ित्‍व ही न हो. पत्‍नी बच्‍चों के साथ मैं बैठ नहीं पाता था. लोग मुझे अजीब नजरों से देखते थे. इसकी वजह से मैं लोगों के बीच नहीं जा पाता था. मेलजोल नहीं कर पाता था. पूरी जिंदगी इस संकट से जूझता रहा.
पैदा होते ही 6 किलो था वज़न 
किंग के मुताबिक, जब वह पैदा हुए थे तो उनका वजन तकरीबन 6 किलो था. लेकिन बड़े होते हुए खाने की लत लग गई. बचपन में ही वह खुद से नहीं उठ पाते थे. उन्‍हें कोई सहारा देता था. बाद में डॉक्‍टरों को दिखाया तो उन्‍होंने कहा कि अगर आपकी यही लाइफस्‍टाइल रही तो आप जल्‍द ही मर जाएंगे. वहीं से खुद को बदलने का फैसला किया. घर आते ही जिम जाना शुरू कर दिया. कुछ कम हुआ लेकिन फ‍िर वही लापरवाही और अंततः वापस फ‍िर वजन बढ़ गया. पिता डैनी ने भी कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि किंग की यह हालत हो जाएगी. यह एक नरकीय यात्रा रही है. लेकिन मुझे उस पर गर्व है.
करवाई वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी

दरअसल, किंग ने फैमिली बाय द टन की शूटिंग के दौरान अपने पेट के हिस्से को छोटा करने के लिए वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी करवाई थी. और देखते ही देखते उनका वजन 600 पाउंड यानी तकरीबन 273 किलो तक कम हो गया. यह सबकुछ रातों रात हुआ. उसके बाद भी किंग काफी कठ‍िन हालात से गुजरे लेकिन अब उन्‍होंने ऐसी बॉडी बना ली है कि देखने वालों को भी भरोसा नहीं होता. किंग कहते हैं कि अब मैं पूरी तरह संतुष्‍ट हूं. जो चाहे खा सकता हूं. कोई भी मुझे अजीब नजरों से नहीं देखता. खुद को फ‍िट और स्‍मार्ट बना चुका हूं.

Desk Team