भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में रखने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रो रामगोपाल यादव ने गुरुवार को भाजपा से ऐसे वरिष्ठ सदस्यों को सदन में लाने की अपील की जो 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।
BJP के 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके स्वस्थ नेता भी सदन में आएं
रामगोपाल यादव ने सदन में अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे 72 सदस्यों को धन्यवाद दिये जाने के अवसर पर कहा कि इस सदन में बहुत वरिष्ठ सदस्य आते हैं। लेकिन भाजपा में 75 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को अब सदन में भेजना बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ऐसे वरिष्ठ नेताओं को भी सदन में लाया जाना चाहिए जो 75 वर्ष पूर्ण करने के बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने अनुभव से सदन को गैरवान्वित कर सके।
वैंकेया नायडु ने नहीं दी प्रतिक्रिया
उन्होंने सभापति एम वैंकेया नायडु से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके इस विचार से वे भी सहमत होंगे। हालांकि नायडु ने इस पर कोई प्रतिक्रया नहीं दी। उन्होंने कार्यकाल पूरा कर चुके सदस्यों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि इनमें से कुछ सदस्य वापस आयेंगे, कुछ सदस्य नहीं आ पायेंगे लेकिन उम्मीद है कि वे जहां भी रहेंगे अपने अनुभव से राष्ट्र और समाज की सेवा करते रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



