Singapore Open Badminton के पहले दौर में सात्विक-चिराग की जोड़ी उलटफेर का शिकार

Summary :

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी को मंगलवार को यहां Singapore Open Badminton के शुरुआती दौर में डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। HIGHLIGHTS Singapore Open Badminton के पहले दौर में सात्विक-चिराग की जोड़ी उलटफेर का शिकार डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड ने 22-20 ,21-18 से हराया पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय जैसे शीर्ष भारतीय शटलर बुधवार को अपना अभियान शुरू करेंगे। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस…

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी को मंगलवार को यहां Singapore Open Badminton के शुरुआती दौर में डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

HIGHLIGHTS

  • Singapore Open Badminton के पहले दौर में सात्विक-चिराग की जोड़ी उलटफेर का शिकार
  • डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड ने 22-20 ,21-18 से हराया
  • पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय जैसे शीर्ष भारतीय शटलर बुधवार को अपना अभियान शुरू करेंगे।


पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। भारतीय जोड़ी हालांकि विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज जोड़ी के खिलाफ 47 मिनट के संघर्ष में 20-22 18-21 से हार गयी। इस सुपर 750 स्तर के टूर्नामेंट के पहले दौर में इस जोड़ी के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी निराशा का सामना करना पड़ा। आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भी अपने अपने वर्ग में पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रहे। महिला एकल रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज आकर्षी को थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकेवोंग से 7-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि पुरुष एकल में 42वीं रैंकिंग के खिलाड़ी राजावत ने हांगकांग के ली चेउक यियू से करीबी मुकाबले में  21-23, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। रुतुपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी भी चीनी ताइपे की चांग चिंग हुई और यांग चिंग तुन से 12-21, 21-12, 13-21 से हार गयी। असित सूर्या और अमृता प्रमथेश भी मिश्रित युगल में हांगकांग के ली चून हेई रेजिनाल्ड और एनजी त्ज याउ से 8-21, 17-21 से हार गए। पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय जैसे शीर्ष भारतीय शटलर बुधवार को अपना अभियान शुरू करेंगे।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.