प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2022 के उद्घाटन को सम्बोधित किया। पीएम ने कहा कि आप सभी का स्वागत करते हुए आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे खुशी है कि ऐसा सम्मेलन भारत में हो रहा है। आखिरकार, सेमी-कंडक्टर दुनिया में हमारी कल्पना से कहीं अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा, वैश्विक सेमी-कंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में भारत को प्रमुख भागीदारों में से एक के रूप में स्थापित करना हमारा सामूहिक उद्देश्य है। हम हाई-टेक, उच्च गुणवत्ता और उच्च विश्वसनीयता के सिद्धांत के आधार पर इस दिशा में काम करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सेमी-कंडक्टर टेक्नोलॉजी का हब बन गया है जहां कि आप इन छह कारणों के चलते निवेश कर सकते हैं।
जयशंकर से मुलाकात के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भारत के उपयोग के लिये चटगांव बंदरगाह की पेशकश की
पहला कारण बताते हुए कहा कि हम 1.3 बिलियन से अधिक भारतीयों को जोड़ने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं।
दूसरा : हम भारत के लिए अगली प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। हम 6 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने की राह पर हैं। हम 5G, IoT और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में विकासशील क्षमताओं में निवेश कर रहे हैं।
तीसरा : भारत मजबूत आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। हमारे पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इको-सिस्टम है। भारत में सेमी-कंडक्टर की खपत 2026 तक 80 बिलियन डॉलर और 2030 तक 110 बिलियन डॉलर को पार करने की उम्मीद है।
चौथा : हमने भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार के लिए व्यापक सुधार किए हैं।
पांचवां : हम 21वीं सदी की जरूरतों के लिए युवा भारतीयों के कौशल और प्रशिक्षण में भारी निवेश कर रहे हैं।
अंतिम और छठा : हमने भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को बदलने की दिशा में कई उपाय किए हैं


Download Android App
Download iOS App



