Sleeping Position: ये तो हम सभी जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए सोना कितना जरूरी है। लेकिन क्या आप जाने हैं अच्छी सेहत के लिए सही स्लीपिंग पोजिशन का ठीक होना बहुत जरूरी है। कई लोगों यह बुरी आदत होती है कि वे लोग को पेट के बल सोना पसंद करते हैं। बता दें सीधे तौर पर इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। सोने के इस तरीके से आपको आगे चलकर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसी ही कुछ परेशानियों के बारे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।
Highlights
- पेट के बल सोने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर
- आपकी स्पाइन एक पोजिशन में नहीं रहती
- इस स्लीपिंग पोजिशन से हो सकती हैं गंभीर समस्या
पेट के बल सोना पड़ सकता है भारी
अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए प्रॉप्रर नींद लेना बेहद जरूरी है। सभी के सोने के का तरीका अलग-अलग होता है। कई लोग कमर के बल सीधे होकर, तो कई लोग किसी खास करवट सोना पसंद करते हैं। इन पोजिशन के अलावा कुछ लोग पेट के बल भी सोते हैं। लेकिन भले ही पेट के बल सोना आपके लिए एक आरामदायक पोजिशन हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस तरह सोने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। अगर आप ये गलती कर रहे हैं, तो तुरंत इस आदत को बदल लें। इससे होने वाले प्रभाव के बारे में अच्छे से जान लें।
बढ़ता है शरीर में दर्द
पेट के बल सोने से आपको शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भले ही ये शुरू में आरामदायक लगे, लेकिन इससे आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है। इस तरह सोने से आपकी रीढ़ पर दबाव ज्यादा बनता है, जिससे आप पीठ दर्द का शिकार हो सकते हैं। गर्दन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
स्पाइन के लिए खराब
गलत पोजिशन में सोने से आपके पूरे शरीर का वजन आपके स्पीइन पर पड़ता है और खिचाव होता है। ये खिंचाव आगे चलकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बड़ी समस्या की वजह बन सकता है। इसलिए इस पोजिशन में सोने से आपको बचना चाहिए।
Breast pain की वजह
अक्सर महिलाओं में breast pain होता है। यह वजह पेट के बल सोने की वजह से होता है। चूंकि इस पोजिशन में ब्रेस्ट पर दबाव ज्यादा पड़ता है, जिससे रेगुलर इस तरह सोने से ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस पोजिशन में सोना आज से ही कम कर दें।
खराब डाइजेशन होता है
पेट के बल सोने से आपका खाना सही ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इस पोजिशन में पाचन क्रिया पूरी तरह से काम नहीं कर पाती है, जिसके कारण पेट में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
त्वचा के लिए नुकसानदायक
यह बात आप अच्छे से जान लें कि इससे आपकी Skin पर भी बुरा प्रभाव होता है। जब आप पेट के बल सोते हैं तो आपका चेहरा आपके तकिए के ऊपर होता है। इससे आपकी Skin धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकती है, जिससे कील-मुहांसे हो सकते हैं। इसके अलावा इस तरह सोने से आपकी त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाती है, जिससे झुर्रियां आने लगती हैं।
क्या है सोने के लिए बेस्ट पोजिशन?
खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने सोने के तरीके में बदलाव करें। सोते वक्त ध्यान रखें कि आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी सीधी रहे। एक्सपर्ट्स का कना है कि हमेशा अच्छी नींद के लिए पतले तकिए के इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप करवट लेकर भी सो सकते हैं, जिसमें बाईं ओर करवट लेकर सोने को अच्छे ब्लड सर्कुलेशन से जोड़कर देखा जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।