नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुलंदशहर हिंसा में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के पुत्र का एक वीडियो शेयर करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन पर देश को गर्व है।
गांधी ने फेसबुक पर सुबोध के पुत्र अभिषेक का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह एक चैनल पर लोगों से अपील करते देखे जा सकते हैं कि सांप्रदायिक हिंसा बंद होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अभिषेक, आपके पिता आप पर गर्व महसूस कर रहे होंगे। देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है।’’ गौरतलब है कि सोमवार को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की अफवाह के बाद फैली हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



