केंद्र की मोदी सरकार ने देश को आगे बढ़ाने की रणनीति के तहत एक बार फिर बदलाव किया है। बता दें कि इस बार ये बदलाव सरकार में नहीं हुआ है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर किया गया है। पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सोमवार को सरकार ने यह आदेश जारी किया है। कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। वह पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय में सेक्रटरी रह चुके हैं।
पीएमओ में करेंगे कार्य
मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, कैबिनेट की अपॉइनमेंट कमिटी ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के तौर पर तरुण कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह भारत सरकार के सचिव के तौर पर पीएमओ में कार्य करेंगे। फिलहाल दो साल के लिए उनकी नियुक्ति की गई है।

वरिष्ठ अधिकारी हर रंजन राव और आतिश चंद्र को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। राव 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं और वर्तमान में टेलीकॉम डिपार्टमेंट में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के ऐडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
इसी तरह, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। राव 1994 बैच के मप्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे दूरसंचार मंत्रालय में यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड के प्रशासक हैं। उनके बैचमेट रहे बिहार कैडर के आतिश चंद्र वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम के सीएमडी हैं।


Download Android App
Download iOS App



