बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज 9:30 शुरू हो गई थी। बता दे कि यह मॉनसून सत्र की पहली संसदीय बैठक होगी जिसमें बीजेपी के सांसद मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर साथ ही संसद के बाहर विपक्ष के नेताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा करने वाली है। यह बैठक संसद की लाइब्रेरी की बिल्डिंग में होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी नड्डा और कई अन्य बीजेपी नेताओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में होगी। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। बता दी कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है जहां विपक्ष लगातार सरकार को मणिपुर हिंसा को लेकर घेरे में ले रही है। जिसमें इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और नियम 267 को लेकर चर्चा की मांगे हो रही है बता दे किस नियम में चर्चा के बाद वोटिंग का प्रावधान है लेकिन बीजेपी सरकार चाहती है कि वह 176 नियम के अंतर्गत ही चर्चा करें।
बीजेपी सरकार डर रही है – विपक्ष
बीजेपी सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस मुद्दे को लेकर जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष लगातार पीएम मोदी के द्वारा बयान देने के लिए मांग कर रही है। बता दे कि संसदीय मॉनसून सत्र की बैठक में पेश किए जाने वाले सभी बिलों पर प्रेजेंटेशन होगी। बता दें कि विपक्ष जो लगातार मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के भीतर और संसद के बाहर हंगामा मचा रही है उसको लेकर भी इस संसदीय बैठक में ब्रीफ चर्चा हो सकती है । साथ ही इस बैठक में मॉनसून सत्र में बनाई जाने वाली रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। संसद में सरकार अपने चर्चा करने को लेकर राज़ी हो चुकी है, लेकिन इसी बीच राज्यसभा में आप के सांसद संजय सिंह को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिसको लेकर सोमवार रात 11 बजे से ही सांसद के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
पीयूष गोयल ने की संजय सिंह के निलंबन की अपील
मॉनसून सत्र के तीसरे दिन संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर इतना हंगामा मचा की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पूरे मुद्दे पर बहस छेड़ने के लिए यानि शुरू करने के लिए अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा करने के लिए डर रहे हैं। लेकिन बीजेपी सरकार का ये दावा है की विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। क्योंकि वो नहीं चाहता की कुछ तथ्य बाहर आए। बता दें की सदन के नेता पीयूष गोयल ही आप के नेता संजय सिंह के निलंबन का प्रस्ताव लेकर आए थे जो ध्वनिमत से पास हो गया। बता दें की पियूष गोयल ने कहा की आप के सांसद की हरकतें सही नहीं है। वो सदन के नियमों के खिलाफ हैं। और उन्होंने कहा की मैं सभापति से अनुरोध करता हूं की वो संजय सिंह के खिलाफ कार्यवाही करें।


Download Android App
Download iOS App



