भारत में करीब 36 घंटे की यात्रा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जहां तक द्विपक्षीय संबंधों की बात है तो हमने उसकी जमीन काफी मजबूत कर ली है।’’ मोदी ने कहा कि यह यात्रा ‘अद्भुत’ रही।
मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि भारत-अमेरिका के बीच दोस्ती से हमारे देश और दुनिया के लोगों को फायदा पहुंचा है।
उन्होंने भारत आने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि इन लोगों ने भारत की संस्कृति और सत्कार का अलग-अलग रूप देखा।
मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
वहीं एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर का स्वागत करके खुश है।
उन्होंने कहा, ‘‘ आपका भारत प्रेम स्पष्ट दिखा… महिलाओं के बीच सशक्तीकरण और उद्यम के लिए आपके प्रयासों के प्रति मेरी शुभकामनाएं।’’
मोदी ने इन दोनों के जल्द ही ‘दोबारा भारत आने की आशा’ जताई। मोदी इवांका ट्रंप द्वारा साबरमती आश्रम की यात्रा के ट्वीट का जवाब दे रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



