केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने शुक्रवार को कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाने के लिए किसान-रथ एप लांच किया। कृषि मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस एप की मदद से देशभर में किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि एवं बागवानी उत्पाद खेत से मंडियों तक ले जाना आसान हो जाएगा।
केंद्र ने लॉकडाउन के दौरान दी कुछ नई छूट, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजा दिशा निर्देश
किसान रथ नामक यह एप नेशनल इन्फोरेमेटिक्स सेंटर यानी एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। कृषि मंत्रालय ने बताया कि खेतों से मंडियों और एक मंडी से दूसरी मंडी तक कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन में किसान रथ एप मददगार साबित होगा।


Download Android App
Download iOS App



