भारत सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की है। इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष जताया है और इसको उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला करार दिया है।
- आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर CM Yogi ने जताई खुशी
- सीएम योगी ने किया पोस्ट
- Lal Krishna Advani को मिलेगा भारत रत्न
मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी और कहा, ”भाजपा के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।”
अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत- CM
उन्होंने कहा, ”राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं। आदरणीय आडवाणी को हार्दिक बधाई।”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App




