भारत में टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, वैक्सीनेशन में शामिल हुए लोगों को बधाई : PM मोदी

Summary :

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान के रफ्तार पकड़ने का उल्लेख करते हुए को कहा कि ‘‘सबको टीका, मुफ्त टीका’’ के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बनी हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रहीं है । इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान के रफ्तार पकड़ने का उल्लेख करते हुए  को कहा कि ‘‘सबको टीका, मुफ्त टीका’’ के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बनी हुई है।
मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया कि भारत एक और उपलब्धि हासिल की है क्योंकि यहां लोगों को दी गयी टीकों की कुल खुराकों की संख्या अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में अधिक है।


मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.36 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत का टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। इस अभियान में शामिल सबको बधाई। सबको टीका, मुफ्त टीका के लिए हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है।’’बता दें कि सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 32,36,63,297 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें  17,21,268 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। 


Desk Team