उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा कर राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया था।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 15 मई को यूएई की यात्रा करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



