कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए है।लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।बता दें पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सोमवार (24 जुलाई) को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में भी हालात इस वक्त काफी डरावने बने हुए हैं।
इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से में 25 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।आईएमडी ने रविवार को गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि 24 जुलाई को राज्य में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है।
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर
आपको बता दें दिल्ली में यमुना का उफान फिर से डराने लगा है। दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा के हथिनी बैराज कुंड से छोड़े जाना वाला पानी यमुना को डरावना बना रहा है।बताया जा रहा है हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक से ज्यादा क्षमता के साथ पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। रविवार देर रात यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर 206.44 मीटर पर चला गया। जिसके बाद प्रशासन के सुरक्षा कि लिए 60 टीमों को अलर्ट कर दिया है।
25-26 जुलाई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना
दरअसल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों के मुकाबले रविवार को कम बारिश देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों राज्यों में भूस्खलन की स्थिति जस की तस बनी हुई है। तो वहीं यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून के 25 जुलाई से एक बार फिर जोर पकड़ने का अनुमान है और 25-26 जुलाई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। नागपुर मंडल में 13 जुलाई से अब तक बाढ़, और बिजली गिरने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



