पीएम मोदी की मन की बात को लेकर ये क्या बोल गए राघव चड्डा, विपक्ष की बैठक में हुआ फैसला

Summary :

मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद के दोनों पक्षों में हो रहा संग्राम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। आज विपक्ष और सरकार दोनों की ही बैठक हुई थी, जिसमें विपक्ष की तरफ से एक निष्कर्ष निकला है, जो की हैरान करने वाला है। खबर ये है की विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव भी ला सकता है.

मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद के दोनों पक्षों में हो रहा संग्राम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। आज विपक्ष और सरकार  दोनों की ही बैठक हुई थी, जिसमें विपक्ष की तरफ से एक निष्कर्ष निकला है, जो की हैरान करने वाला है।  खबर ये है की विपक्ष केंद्र सरकार  के खिलाफ प्रस्ताव भी ला सकता है. साथ ही बैठक अपना फैसला भी पूरा कर चुकी है। बैठक में ये भी कहा गया की वो प्रधानमंत्री के बयान की मांग को इसी तरह जारी रखेंगे। मणिपुर मुद्दे को सदन में मॉनसून सत्र के शुरू होने से लेकर अबतक विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरे में ले रही है, क्योंकि सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था की मणिपुर हिंसा में 2 महिलाओं के वायरल हुआ वीडियो देश को शर्मसार कर देने वाला है, दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।  
विपक्ष डटा रहेगा !
विपक्ष का कहना है की पीएम मोदी को मणिपुर मुद्दे को लेकर सदन के अंदर भी बयान देना चाहिए।  इस मुद्दे को लेकर हर दिन संसद में कोई न कोई हंगामा हो ही रहा है, जिस वजह से हर दिन की कार्यवाही को स्थगित किया जा रहा है।  25 जुलाई के दिन विपक्षी दलों की बैठक हुई जिसमें मीडिया रिपोर्ट की माने तो विपक्ष की हुई इस बैठक के फैसले में एक फैसला ये भी था की वो शायद अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला करे।  यही नहीं बल्कि सरकार की तरफ से बयान जारी करने की इस मांग को लेकर भी वो डटे रहेंगे। 
पीएम मोदी को मन की बात के बजाय मणिपुर पर करनी चाहिए बात-राघव चड्डा 
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने का कहना है की जब तक प्रधानमंत्री जवाब नहीं देंगे तब तक गतिरोध इसी कदर बना रहेगा।  उन्होंने आगे कहा की पीएम मोदी को जवाब देना होगा। बता दें की सदन में पियूष गोयल ने इस बात को लेकर एक अपील जारी की जिसमें संजय सिंह के निलंबन को लेकर बात कही गयी थी।  वहीँ राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पुरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। राजयसभा में सांसद राघव चड्डा  ने कहा है की “मणिपुर में हो रही इस घटना से दिल दहल सा गया है, पीएम मोदी को मन की बात के बजाय अभी मणिपुर पर बात करनी चाहिए”, साथ ही सरकार को बहस करनी चाहिए।  

Desk Team