24 जुलाई से देवधर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जहाँ काफी रोमांच देखने को मिला। पहला मुकाबला साउथ जोन और नार्थ जोन के बीच हुआ, जिसमें नितीश राणा की कप्तानी वाली टीम नार्थ जोन को 185 रन से हार का समाना करना पड़ा। जबकि दूसरा मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला गया जहाँ ईस्ट जोन ने 6 विकेट से जीत दर्ज़ की। तीसरा मुकबला वेस्ट जोन और नर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला गया जिसमें वेस्ट जोन प्रियांक पांचाल की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
𝐀 𝐜𝐨𝐦𝐩𝐫𝐞𝐡𝐞𝐧𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐰𝐢𝐧!
South Zone beat North Zone by 185 runs (via VJD method)
A fantastic 5⃣-wicket haul for Vidwath Kaverappa 👏#DeodharTrophy | #NZvSZ
Scorecard – https://t.co/czTe1aVBbV pic.twitter.com/1IN0tAgDA3
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 24, 2023
साउथ जोन बनाम नार्थ जोन
पहले मैच साउथ जोन और नार्थ जोन के बीच खेला गया, जिसमें साउथ जोन के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ जोन की तरफ से रोहन कुन्नूमल और मयंक अग्रवाल दोनों ने शतकीय साझेदारी की और दोनों अर्धशतक लगाए। रोहन ने 61 गेंदों पर 70 रन बनाए तो कप्तान मयंक ने 68 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में नारायण जगदीसन ने 66 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 ओवर में 303 तक पहुंचाया। नार्थ जोन की तरफ से गेंदबाज़ी में मयंक मारकंडे और ऋषि धवन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पिछा करते हुए नितीश राणा की नार्थ जोन टीम ज्यादा देर नहीं टिक पाई और केवाल 60 रन पर ढेर हो गई। साउथ जोन की तरफ से विदवथ कवरप्पा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके।
6️⃣ overs
1️⃣ maiden
1️⃣7️⃣ runs
5️⃣ wicketsVidwath Kaverappa made the most with the new ball and scalped a 5️⃣-wicket haul 🙌
Relive his fifer here 🎥🔽 #DeodharTrophy | #NZvSZhttps://t.co/IWBcwqNMWn
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 24, 2023
सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन
वहीं दूसरे मैच में टॉस हारकर सेंट्रल जोन पहले बैटिंग करने आई 50 ओवर में केवल 207 रन ही बना पाई। सेंट्रल जोन की तरफ से सबसे ज्यादा रिंकू सिंह ने रन बनाए। छह नंबर पर बैटिंग करते हुए रिंकू ने 63 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली और उनके अलावा आर्यन जुयाल ने 39 रन और कारन शर्मा ने 32 रन बनाए। ईस्ट जोन की तरफ से मणिशंकर मुरासिंघ,आकाश दीप और शाहबाज़ अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। 208 रन का पीछा करते हुए ईस्ट जोन की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ उत्कर्ष सिंह ने 89 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सेंट्रल जोन की तरफ से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए।
South Zone Won by 185 Run(s) (VJD Method) #NZvSZ #DeodharTrophy Scorecard:https://t.co/czTe1aW91t
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 24, 2023
नार्थ ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन
दिन के तीसरे मैच में नार्थ ईस्ट जोन ने पहले बैटिंग करते हुए 47 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गयी। नार्थ ईस्ट जोन की तरफ से कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। इमलिवाटी लेम्तुर ने अंत में 38 रन की पारी खेली और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। वेस्ट जोन की तरफ से अरज़ान नागवासवाला ने तीन विकेट, शम्स मुलानी और शिवम् दुबे ने दो दो विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को 26 ओवर के अंदर मैच जीता दिया। हरविक देसाई ने 71 गेदो पर 85 रन बनाए तो वहीँ कप्तान प्रियांक पांचाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 69 गेंदों पर नाबाद 99 रन की पारी खेली।


Download Android App
Download iOS App



