कोरोना वायरस से निपटने में मदद कर रहे लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करूंगा : PM मोदी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर में मनाए जा रहे उत्सवों के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस नवरात्रि में उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे जो कोरोना वायरस को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और सभी लोग भगवान दुआ कर रहे है कि कोरोना वायरस पर रोक लगे है वहीं, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर में मनाए जा रहे उत्सवों के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस नवरात्रि में उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे जो कोरोना वायरस को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहे हैं।

देश में बुधवार को मनाए जा रहे अधिकतर उत्सव नववर्ष के आरंभ से जुड़े हैं। मोदी ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और साजिबू चिरोबा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम देशभर में विभिन्न उत्सव और हमारे पारम्परिक कैलेंडर के अनुसार नववर्ष का आरंभ मना रहे हैं। ईश्वर करे कि ये पवित्र उत्सव हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशी एवं समृद्धि लेकर आएं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।’’

कोरोना संकट : पूर्ण लॉकडाउन के दौरान भी जारी रहेंगी ये जरूरी सेवाएं

Desk Team