उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और लगभग डेढ सौ कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के विरोध-प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया । प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से दोपहर में जुलूस निकाला लेकिन उन्हें विधानसभा की ओर जाने से रोक दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया । उन्हें बसों में भरकर ईको गार्डन ले जाया गया ।
इस बीच लल्लू ने बताया, ‘‘हमने पार्टी मुख्यालय से जुलूस शुरू किया था और विधानसभा की ओर बढ रहे थे लेकिन हमें जीपीओ के निकट रोक दिया गया और ईको गार्डन लाया गया ।’’ लल्लू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ पार्टी पूरे राज्य में प्रदर्शन कर रही है ।
पाकिस्तान में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 92 के पार, अब तक 3,900 से अधिक लोगों की हुई मौत
उन्होंने कहा कि पूरा विश्व मंदी का सामना कर रहा है और देश की जनता काफी अधिक समस्याओं का सामना कर रही है । किसान, युवा, गरीब समस्याओं का सामना कर रहे हैं । कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं लेकिन भारत में कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए सरकार आम आदमी की जेब काट रही है ।


Download Android App
Download iOS App



