उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज के क्योलड़िया में एक निमार्णाधीन घर की छत गिर जाने से 17 मजदूर दब गए, जिसमें 10 मजदूरों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।
7 मजदूरों की हालत गंभीर होंने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घटना नवाबगंज के क्योलड़िया का है, जहां लियाकत अली के मकान में काम चल रहा था तभी अचानक मकान की छत गिर गई, जिसमें 17 मजदूर दब गए।
गुजरात के अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
इसमें 10 मजदूर सुरक्षित रूप से निकाले गए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुल 17 मजदूरों की सूची है। जिन्हें प्रशासन द्वारा पूरी मदद दी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



