उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,249 नये मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,666 हो गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि कुल संक्रमितों में से 3,83,086 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 48 मरीजों की मौत के बाद इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 6293 हो गई है।
प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4424 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मौजूदा समय में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 41,287 है। इनमें 19,430 घर पर पृथकवास में हैं जबकि 3112 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 22 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट आई है। प्रसाद ने कहा कि अब इस रोग से ठीक होने का अनुपात बढ़ा है और राज्य में स्वस्थ होने की दर 88.95 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 1.73 लाख से अधिक परीक्षण किए गए थे और कुल मिलाकर 1.15 करोड़ से अधिक परीक्षण किए जा चके हैं।


Download Android App
Download iOS App



