उत्तर प्रदेश में आज योगी 2.0 सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस विस्तार के बाद राजनीतिक गलियारों में फिर से चर्चा शुरू हो गई। राजनीति के जानकारों की मानें तो इस विस्तार के माध्यम से बीजेपी सभी वर्ग के वोटरों को साधना चाहती है। वही विपक्ष सरकार के इस विस्तार से नाखुश नज़र आ रहा है। इस मंत्री मंडल में सहयोगी दलों के एक , एक विधायक शामिल है। एक रालोद से तो एक सुभासपा से बाक़ी दो मंत्री सत्ता रूढ़ सरकार से है।
- बीजेपी से दो विधायक
- सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में जगह
- पिछड़ों की सेवा करना
रालोद से अनिल कुमार
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, रालोद विधायक अनिल कुमार, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
हमारा एक ही लक्ष्य पिछड़ों की सेवा करना
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि उनका एक ही लक्ष्य गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा करना है। राजभर ने मंगलवार को राजभवन में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से कहा ,‘‘हमारा एक ही लक्ष्य गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा करना है।” उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट जीतेगा। राजभर ने कहा कि सात वर्ष में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ।


Download Android App
Download iOS App





