5 बच्चों की मां को हुआ दामाद से प्यार, शादी की जिद पर अड़े, पंचायत भी बेअसर; देखें Video

Summary :

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 45 वर्षीय विधवा सास को अपने ही 19 साल के दामाद से प्यार हो गया। महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह पांच बच्चों की मां है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां 5 बच्चों की विधवा मां को अपने ही 19 साल के दामाद से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। इस अजीबोगरीब रिश्ते की भनक लगते ही बच्चों ने जमकर हंगामा और कड़ा विरोध किया।

पति की मौत हो चुकी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 45 वर्षीय महिला घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर में रहता है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। दामाद और सास के बीच प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन बेटी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब इसकी जानकारी परिवार को लगी, तो हंगामा हो गया। बच्चों ने भी मां के फैसलों का विरोध किया और संबंध खत्म करने की धमकी दी। इसके बावजूद भी सास और दामाद नहीं माने और शादी करने की जिद पर अड़े रहे।

पंचायत भी दोनों को अलग नहीं कर पाई

इस मामले को लेकर बुधवार रात को पंचायत भी बुलाई गई। लेकिन दोनों नहीं माने, साथ रहने और शादी करने की जिद करने लगे ,जब दोनों नहीं मानें तो परिवार वाले उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे।

युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 19 साल और उन दोनों का प्रेम संबंध करीब 6 महीने से चल रहा है और वह शादी करना चाहते हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

अलीगढ़ की सास अपने दामाद के साथ हुई थी फरार

यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। 2025 में अलीगढ़ से एक मामला सामने आया था, जहां सास को अपने ही होने वाले दामाद से प्यार हो गया था। सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे और बिहार के सीतामढ़ी जाकर रहने लगे थे। इस खबर की भी खूब चर्चा हुई थी।

Also Read: हिंदू बनकर युवती को प्यार में फंसाया, Ex ने दूसरी लड़की के साथ पकड़ा, तो बॉयफ्रेंड ने कार की बोनट पर घसीटा, देखें वायरल Video

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।