गाजियाबाद के इलाके में आज सीवर की सफाई के दौरान 5 सफाईकर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं। कि इन पांचों सफाईकर्मियों की सीवर के अंदर दम घुटने से मौत हुई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल जान गंवानेवाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। ये लोग किसी ठेकेदार के कहने पर सीवरलाइन में सफाई के लिए उतरे थे। जानकारी के मुताबिक, यहां जल निगम ने सीवर लाइन बिछाई थी। अभी तक सीवर लाइन चालू नहीं हुई हैं। इस सीवर लाइन को साफ करने के लिए कर्मचारी इस सीवर लाइन को साफ करने के लिए इसमें उतरे थे।
चिदंबरम की गिरफ्तारी को CM ममता बनर्जी ने बताया निराशाजनक
सीवर लाइन में बंद लगने के कारण गैस बनी हुई थी। इसका इन सफाई कर्मचारियों ने ध्यान नहीं रखा। पांचों सफाईकर्मी बिहार के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे। बता दें कि हर पांच दिन में एक मजदूर की सीवर सफाई के जान दौरान चली जाती है। कई बार ऐसे मामले भी सामने आये है कि एक मजदूर पहले जहरीली गैस की चपेट में आता है, फिर उसे बचाने में दूसरों की भी जान चली जाती है।


Download Android App
Download iOS App



