उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 75 और लोगों की मौत हो गई तथा 5662 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 75 और लोगों की मौत हो गई है।
प्रदेश में इस वायरस से अब तक 3691 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5662 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 57,598 मरीजों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
राज्य में अब तक 1,85,812 संक्रमित लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,36,803 नमूनों की जांच की गई जिनमें 90, 262 एंटीजन के माध्यम से और बाकी के टेस्ट आरटीपीसीआर, ट्रूनेट एवं सीबीनेट के जरिये किये गये। प्रदेश में अब तक 60,50,450 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



