सपा-बसपा गठबंधन को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए सांसद प्रवीण निषाद

Summary :

जे पी नड्ढा ने कहा कि आनंद भास्कर जो पूर्व पत्रकार भी हैं इनकी तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग के आंदोलन में अहम भूमिका रही।

सपा-बसपा गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए निषाद पार्टी के नेता और गोरखपुर (यूपी) के सांसद प्रवीण निषाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का निषाद पार्टी का समर्थन मिल गया है वहीं तेलंगाना से कांग्रेस के पूर्व सांसद आनंद भास्कर रापोलू भी आज बीजेपी में शामिल हुआ है। यह दोनों नेता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्ढा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए है।

आनंद भास्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्ढा और बीजेपी मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर जे पी नड्ढा ने कहा कि आनंद भास्कर जो पूर्व पत्रकार भी हैं इनकी तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग के आंदोलन में अहम भूमिका रही। आनंद भास्कर 2012 में कांग्रेस से राज्यसभा के सांसद बने और 2018 तक ऊपरी सदन के सदस्य रहे।

Ananda Bhaskar Rapolu join bjp

वायनाड : स्थानीय आदिवासियों के लिए राहुल गांधी से बड़ा मुद्दा है हाथियों का आतंक

वह अन्य पिछड़े वर्ग के बुनकर समुदाय से तालुक रखते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भास्कर के शामिल होने से बीजेपी को वारंगल जिले में मजबूती मिलेगी। भास्कर रपोलु ने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अटके तेज हो गई थी के आनंद भास्कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

Desk Team