आज कल के समय में हर इंसान की ये ख्वाहिश होती हैं कि उसकी अच्छी सैलेरी हो और इसके लिए कुछ लोग ऑफिस जाकर काम भी करते हैं तो कुछ लोगों का खुद का बिजनेस होता है। लेकिन कई सारे ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना ऑफिस या अपना बिजनेस किए बिना ही अच्छा खासा कमा लेते हैं। इन्हीं में से है एक हैं 14 साल के छोटे उस्ताद जो हर महीने मजे-मजे में करोड़ो रुपए कमा लेते हैं वो भी बिना ऑफिस जाए।
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि 14 साल का ये छोटा सा बच्चा आखिर ऐसा क्या काम करता होगा जिससे वह करोड़ो रुपए की कमाई कर लेता है। बता दें कि न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड में रहने वाला ग्रिफिन स्पिकोस्की नाम का ये छोटा 14 साल का लड़का एक ऑनलाइन गेमर है। ग्रिफिन ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करीब 1.38 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अब आप परेशान ना होईए क्योंकि जमाना ऑनलाइन है भाई…
8 से 18 घंटे देते हैं गेमिंग को
ग्रिफिन रोजाना करीब 18 घंटे तक ऑनलाइन गेम खेलता है और इसी के द्वारा वह कमाई भी करता है। ग्रिफिन को कंप्यूटर गेम खेलने में महारथ हासिल है। Fornite नाम का एक गेम खेलते हुए ग्रिफिन वीडियो बनाता है साथ ही वह उन्हें यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता है।
दरअसल ग्रिफिन यूट्यूब पर जो भी वीडियो अपलोड करते हैं उसमें एडवरटाइजर,स्पॉन्सर और सब्सक्राबइबर के जरिए उन्हें अच्छे खासे पैसे मिल जाते हैं। ऐसे में ग्रिफिन को पैसे कमाने के लिए कहीं आना-जाना नहीं पड़ता है।
उन्हें इसका आइडिया कैसे आया
दुनिया के सामन तब पेश हुए ग्रिफिन जब उन्होंने कुछ महीनों पहले यूट्यूब पर एक मशहूर Fornite गेमर को हराने का वीडियो लोगों के साथ शेयर किया था। उनकी इस वीडियो पर उन्हें करीब 7.5 मिलियन व्यूज मिले थे। इसके बाद से उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग और यूट्यूब को पैसे कमाने का जरिया बना लिया है।


Download Android App
Download iOS App






