कानपुर की गल्ला मंडी में भीषण आग, पांच लोग झुलसे; दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Summary :

कानपुर की गल्ला मंडी में आग से मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गल्ला मंडी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोग झुलस गए। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। पूर्वी ज़ोन के पुलिस उपायुक्त सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर छोटे स्तर की आग अब भी सुलग रही है। सभी झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। यह आग चावल मंडी क्षेत्र में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

पांच लोग झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी

घटना में कुल पांच लोग झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने कहा कि सभी की हालत स्थिर है और जल्द ठीक होने की उम्मीद है। यह आग चावल मंडी क्षेत्र में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Kanpur: खाद लेने के लिए घंटों लाइन में लगे किसान, मायूस होकर घर लौटे

आग के कारणों का अब तक नहीं चला पता

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्राथमिकता राहत कार्य को पूरी तरह से सम्पन्न करना है। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। यह आग चावल मंडी क्षेत्र में लगी थी।

Team Desk