पांच साल के बच्चे का एक शख्स ने किया बड़ी बेहरेहमी से क़त्ल, साधू बनकर आया था आरोपी

Summary :

हाल ही में उत्तर-प्रदेश के मथुरा से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर एक व्यक्ति साधु के भेस में आकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। जैसे ही लोगों ने इस घटना को होते हुए देखा तुरंत ही वहाँ की भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा।

देश में लगातार क्राइम के दर लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  फिर चाहे वो कोई भी राज्य क्यों न हो।  जितनी ज़्यादा आबादी उतने ज़्यादा क्राइम दर बढ़ने की संभावना। अगर हम बात करें उत्तर-प्रदेश की तोह यहां देश की सबसे ज़्यादा आबादी रहती है। और इस राज्य में आजकल फिर से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही है।  हाल ही में उत्तर-प्रदेश के मथुरा से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है।  जहां पर एक व्यक्ति साधु के भेस में आकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पटक-पटक  कर मार डाला।  जैसे ही लोगों ने इस घटना को होते हुए देखा तुरंत ही वहाँ की भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा।  

बच्चे की मौके पर ही हुई मौत 
इस घटना की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  फिर  वहीं पुलिस ने बच्चे के शव को तुरंत ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  जानकारी के अनुसार यह भयानक घटना मथुरा के गोवर्धन इलाके में राधा कुंड के पास की है, जहा एक साधु के भेस  में आए हुए व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को पैर पकड़कर उसको जमीन पर पटक दिया।  जिस कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।  अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है की आखिरकार उसने बच्चे को क्यों मारा।  इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी मच गयी।  
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक को बयान आया सामने 
मथुरा के एसपी देहात त्रिगुण विशन ने बताया है  कि  राधा कुंड में 5 वर्षीय बच्चे के हत्या की एक वारदात सामने आयी है।  उन्होंने बताया की “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और  बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी  भेज दिया गया है।  वही साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है” 

Desk Team