UP Fire: भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के तहत कई घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा रोड पर कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। आग को बुझाने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के सिटी मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश ने बताया, “एटूजेड प्लांट के पास कूड़े के ढेर में आग लगी है, इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग के कारणों की जांच होगी। आग को जल्द से जल्द बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



