यूपी के हापुड़ में एक युवक की हत्या, हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी

Summary :

शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या हुई है। फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शिवगढ़ी के रहने वाले व्यक्ति का नाम अंकित कुमार था। यह रात में मोबाइल से बात करते हुए निकले थे। इनका आज यहां पर शव मिला है। धारदार हथियार से हत्या हुई है। इस प्रकरण में हमारी फॉरेंसिक टीम, मौके पर स्वाट टीम भी आने वाली है। एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि पूरा मामला यह है कि हापुड़ के शिवगढ़ी निवासी अंकित देर रात अपने घर से मोबाइल में किसी से बात करता हुआ घर से निकल गया था। देर रात तक परिजनों ने उसके ना आने पर उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह मिला नहीं, जिससे परिजन काफी परेशान रहे।

रविवार को अंकित का शव पड़ा मिला, जिसकी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हालांकि अभी हत्या में कौन-कौन शामिल है, क्या पूरा मामला है, इस बात का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने विभिन्न टीमों को लगाया गया है। मामले की तह तक जाकर इसका खुलासा करने की बात भी पुलिस अधीक्षक कह चुके हैं। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.