लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। हजरतगंज इलाके में पुलिस से झड़पें हुईं और अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए और सांसद से माफी की मांग की।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इस समय भारी बवाल मचा हुआ है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा वाले विवादित बयान को अखिल भारतीय विद्यार्थि परिषद के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दो दिन पहले भी करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के घर पर जमकर तोड़फोड़ की थी। आज इस मुद्दे को लेकर राज्सभा में भी जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद अब लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ तमाम संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
हंजरतगंज में हंगामा
अब राजधानी लखनऊ में राणा सांगा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से भी झड़प कर ली।
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सांसद रामजी लाल सुमन राणा सांगा मामले में माफी मांगें। इतना ही नहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के पुतले भी फूंके। इस दौरान ‘राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे भी लगाए।
माफी मांगे रामजीलाल- बीजेपी
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राजपूत राजा राणा सांगा पर दिए गए बयान के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ के सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा वाली टिप्पणी को लेकर पूरे देश में विरोध का माहौल देखने को मिला। राज्यसभा में सत्ता पक्ष ने इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की कोशिश की, साथ ही मांग की कि रामजी लाल सुमन अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगें।
उत्तर प्रदेश में सड़कों पर अलविदा की नमाज़ पर…संभल में पुलिस का मार्च


Download Android App
Download iOS App



