बलिया गोलीकांड के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Summary :

गोलीकांड मामले में धीरेंद्र को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कुशवाहा की कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उत्तर प्रदेश के बलिया में 15 अक्टूबर को दुर्जनपुर गांव में हुए गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गोलीकांड मामले में धीरेंद्र को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कुशवाहा की कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल, आरोपी को बलिया जेल में शिफ्ट किया गया है।
वहीं आरोपी ने मामले में अपनी सफाई देते हुए पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने गोली आत्मरक्षा में चलाई थी। बलिया कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे ने धीरेंद्र प्रताप सिंह से तकरीबन एक घण्टे तक पूछताछ की जिसमें उसने रेवती में हुई घटना का ब्यौरा दिया। 

बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों से BJP आलाकमान नाराज, कारण बताओ नोटिस किया जारी

धीरेंद्र सिंह के मुताबिक धीरेंद्र ने कहा कि रेवती घटना में उसने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई थी। उसने दावा किया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान बवाल की शुरुआत दूसरे पक्ष ने की थी। रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किये गये धीरेंद्र को पुलिस टीम सोमवार को भारी सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी जांच हुई। 
यूपी पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को मुख्‍य आरोपी को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक मुख्‍य आरोपी, समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Desk Team