उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सासनीगेट क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने खेत में काम कर रहे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। इलाके की पुलिस उपाधीक्षक रूचि गुप्ता ने बताया है कि सासनी इलाके के नौजरपुर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे करीब 50 वर्षीय अमरीश अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था।
उसी दौरान चार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय अमरीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अमरीश की पुत्री ने बताया कि उसके साथ की छेड़छाड़ की गई थी और उसकी शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी।
उन्होंने बताया कि युवती के अनुसार उसके पिता की हत्या छेड़छाड की शिकायत करने पर गौरव शर्मा आदि ने की है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



