उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी शनिवार को हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती के परिजनों से भेंट की। परिवार के लोगों को दोनों अधिकारियों ने न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है।
इस दौरान युवती के पिता, मां, दोनों भाई व बहनों सहित नौ लोगों से बात की। इस दौरान डीजीपी के साथ ही अपर मुख्य सचिव ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। मृतका के पिता ने जब इनके सामने हाथ जोड़े तो डीजीपी एसजी अवस्थी ने उनके कंधे पर हाथ रखा और इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मृत युवती के पिता तथा भाइयों के साथ काफी देर तक बातचीत भी की।
अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने पीड़ित परिवार से करीब आधे घंटे तक बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। दोनों आला अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं। वहीं परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायतें अधिकारियों को दी हैं। उन्होंने डीएम की शिकायत भी की है।
हाथरस में आज डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के आगमन से पहले ही मीडिया को पीड़ित के गांव जाने की अनुमति दी गई। जिला तथा पुलिस प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद मीडियाकर्मियों ने गांव में जाकर पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की। इससे पहले मीडियाकर्मियों को गांव में जाने की अनुमति नहीं थी। मीडिया गांव के बाहर से ही कवरेज कर रहा था।
मीडिया के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जिसके विरोध में मीडियाकर्मियों ने धरना तक दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी एससी अवस्थी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



