अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘सपा सरकार में एटा व अन्य जिलों में प्रस्तावित बिजली के कारखाने अगर बन गये होते तो आज उत्तर प्रदेश के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती।”
सपा सरकार में एटा व अन्य ज़िलों में प्रस्तावित बिजली के कारख़ाने अगर बन गये होते तो आज उप्र के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती।
सपा सरकार आने पर खेती, घरेलू बिजली, उद्योग व कारोबार को उम्मीद से ज़्यादा राहत और नियमित सस्ती बिजली देने का संकल्प हम दोहराते हैं। pic.twitter.com/CzRRmpExTD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 24, 2021
उन्होंने ट्वीट में कहा कि सपा की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों को नियमित और सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



