केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक अहसान राव को धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद जिला पुलिस ने युवक को सुरक्षा मुहैया कराई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दिसंबर को रैली के दौरान राव ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए थे।
पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित रैली में अहसान राव नामक व्यक्ति ने कुछ नारेबाजी की थी जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में अहसान राव ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी।
यूपी : गोवध के 11 मामलों के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, तीन जवान घायल
उन्होंने बताया कि अहसान राव के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उन्हें गनर उपलब्ध कराया है। बीजेपी समर्थक माने जाने वाले अहसान राव ने बताया कि उनके नारे लगाने से नाराज कुछ कट्टरपंथी रंजिश रखने लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने एक गनर (बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी) मुहैया कराया है।


Download Android App
Download iOS App



