उत्तरा प्रदेश के बरेली में एक रैली को सम्बोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कट्टरता के लिए यूपी की योगी सरकार को जिम्मेदार बताया। बीजेपी के साथ-साथ उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया।
AIMIM प्रमुख ओवैसी ने गुरुवार को बिथरी चैनपुर में चुनावी जनसभा में कहा कि ‘रेडिकलाइजेशन’ के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ज़िम्मेदार है। जिसके कारण लोग बुलेट पर भरोसा करते हैं बैलेट पर नहीं। इस पर बात नहीं करेंगे और मुझे Z कैटेगरी दिलवा रहे हैं। भाड़ में जाए आपकी Z कैटेगरी। हमें अपनी जान की क़ीमत पता है।
हिजाब विवाद को लेकर BJP पर भड़के ओवैसी
इसके साथ ही ओवैसी ने कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि, केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है, बच्चियों को हिजाब से रोका जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, अखिलेश बीजेपी के नाम पर मुस्लिमों को डराकर वोट लेते रहे।
हिजाब और बुर्का हमारा फंडामेंटल राइट
ओवैसी ने कहा, हिजाब और बुर्का पहनना हमारा फंडामेंटल राइट (मौलिक अधिकार) है। मैं क्या पहनता हूं क्या खाता हूं, उसमें किसी का एतराज नहीं हो। उन्होंने कहा कि तुम अपने घर की फिक्र करो, हमारी चिंता न करें। दाढ़ी मेरी, टोपी मेरी, बुर्का मेरा, तुम्हें क्यों चिंता है। चलते समय उन्होंने कहा कि बरेली से अब बाय रोड संभल के लिए जा रहा हूं। अगर कोई शैतान है तो मुझे रास्ते में आ जाए।
गौरतलब है कि यूपी चुनाव के मद्देनजर 3 फरवरी को चुनाव प्रचार से लौटते वक्त हापुड़ के छजरासी टोल पर आईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद मिली जेड सुरक्षा को लेने से ओवैसी ने इंकार कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



