समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नौजवानों की परेशानियों के समयबद्ध समाधान के लिये ‘यूथ चार्टर’ जारी करने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि युवाओं में प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद महामारी में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को भटकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथ चार्टर’ जारी करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में बढ़ती नाराजगी अब नए बदलाव की दिशा तय करेगी।
कांग्रेस ने उप्र के लिए घोषणापत्र समिति समेत सात समितियों का गठन किया, राजबब्बर व जितिन हुए चुनावी समितियों से बाहर
एक बात बहुत साफ है कि नौजवानों और किसानों ने ही हमेशा आगे बढ़कर व्यवस्था और सत्ता में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है।
प्रदेश में एक ओर कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ प्रशासन दिन-ब-दिन बिगड़ती आर्थिक तथा सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण श्रमिक, किसान और कोरोना काल में अपनी रोजी-रोटी गवां बैठे लोग लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। नोएडा में पिछले पांच महीने के दौरान 145 लोगों ने आत्महत्या की है।


Download Android App
Download iOS App



