कोरोनाकाल में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण व जनता की सहायता करने पर उन पर भाजपा सरकार द्वारा मुक़दमा दर्ज किया जाना अमानवीय व निंदनीय है.
कम्प्यूटर के सामने दिखावे की समीक्षा करने से हालात नहीं सुधरेंगे, सत्ताधारियों को सड़क पर उतरकर सपा की तरह सीधी सेवा करनी होगी. pic.twitter.com/X1xJ1ghpRF
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 13, 2020
उन्होंने कहा कम्प्यूटर के सामने दिखावे की समीक्षा से हालात नही सुधरेंगे। सपा कार्यकर्ताओं की तरह सड़क पर उतरकर लोगों की सेवा करनी होगी। यादव ने ट्वीट कर कहा ‘‘कोरोनाकाल में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण व जनता की सहायता करने पर उन पर भाजपा सरकार द्वारा मुक़दमा दर्ज किया जाना अमानवीय व निंदनीय है। कम्प्यूटर के सामने दिखावे की समीक्षा करने से हालात नहीं सुधरेंगे, सत्ताधारियों को सड़क पर उतरकर सपा की तरह सीधी सेवा करनी होगी।’’ उन्होंने ट्वीट के साथ एक वाराणसी डेट लाइन के अखबार की कटिंग पोस्ट की है जिसकी हेड लाइन में लिखा है ‘‘थाली पीटकर अफसरों को बताया हम भूखे है।’’


Download Android App
Download iOS App



