प्रतापगढ़ में एक कथित हादसे में एक टीवी पत्रकार की संदिग्ध मौत बेहद दुखद है। भावभीनी श्रद्धांजलि!
भाजपा सरकार इस मामले में एक उच्च स्तरीय जाँच बैठाकर परिजन और जनता को ये बताए कि पत्रकार द्वारा शराब माफिया के हाथों हत्या की आशंका जताने के बाद भी उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 14, 2021
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि एक निजी समाचार चैनल के रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव (42) रविवार रात को लालगंज अंतर्गत असरही गाँव से कथित अवैध असलहा फैक्ट्री की रिपोर्टिंग करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सुखपाल नगर ईंट भट्ठे के निकट खंभे से मोटरसाइकिल टकरा जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुलभ को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



