अखिलेश यादव ने कहा, ‘अल्पसंख्यक छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहने वाली शिक्षिका को बर्खास्त किया जाए’

Summary :

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव चाहते हैं कि मुजफ्फरनगर के शिक्षक को बर्खास्त कर दिया जाए।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव चाहते हैं कि मुजफ्फरनगर के शिक्षक को बर्खास्त कर दिया जाए। कथित तौर पर शिक्षिका ने अपने छात्रों से एक अलग धार्मिक समूह के छात्र को मारने के लिए कहा। ‘एक्‍स’ पर सपा ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा और आरएसएस की नफरती राजनीति, देश को यहां ले आई! मुजफ्फरनगर में एक अध्यापिका अल्पसंख्यक समाज के बच्चे को दूसरे बच्चों से थप्पड़ मरवा रही। मासूमों के मन में जहर घोलने वाली शिक्षिका को तुरंत बर्खास्तग किया जाए। उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है
छात्र की पिटाई का कथित वीडियो मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्‍बापुर स्थित गांव के एक स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की शुक्रवार को उसकी कक्षा के अन्य छात्रों ने पिटाई कर दी और अध्यापिका के निर्देश पर उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारे। यह भी आरोप है कि वीडियो में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने शुक्रवार को बताया था कि वीडियो की जांच से प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि स्कूल का काम पूरा न करने पर छात्र की पिटाई की गई थी और इसमें कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है।

Desk Team