अखिलेश यादव ने मोदी को बताया ‘प्रधान बंदी’

Summary :

अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘प्रधान बंदी’ बताया और कहा कि देश में ‘नोटबंदी’ और प्रदेश में ‘कामबंदी’ हो गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘प्रधान बंदी’ बताया और कहा कि देश में ‘नोटबंदी’ और प्रदेश में ‘कामबंदी’ हो गई है।

अखिलेश ने मोदी की कन्नौज रैली के बारे में टिप्पणी की करते हुए ट्वीट किया, ”पता चला क्या, प्रधान बंदी जी कन्नौज आ रहे हैं ?” उन्होंने कहा, ”देश में नोटबंदी, प्रदेश में कामबंदी, कन्नौज में बनते हुए पर्फ़्यूम पार्क व आलू की मंडी की बंदी और लैंड करते समय आँख की बंदी जिससे कि कहीं ‘एक्सप्रेस वे’ न दिख जाए।”

Akhilesh tweet

कन्नौज में बोले मोदी -सपा, बसपा और कांग्रेस का मंत्र है ‘जात-पात जपना, जनता का माल अपना’

Desk Team