नंगे पाव कीचड़ में वृंदावन पहुंचे Anushka Sharma और Virat Kohli, नीम करोली बाबा के आश्रम में किए दर्शन

Summary :

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन के नीम करोली बाबा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए। कपल का सादगी भरा अंदाज और एक-दूसरे का हाथ थामे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनुष्का और विराट पहले भी आध्यात्मिक यात्राओं को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। फैंस ने उनके इस शांत और सरल अंदाज की जमकर तारीफ की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में कपल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Anushka And Virat In Vrindavan: सादगी भरे अंदाज में दिखे अनुष्का-विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आश्रम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शन के बाद दोनों नंगे पैर बाहर आए और बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान कपल ने कैजुअल आउटफिट पहने हुए थे और उनके चेहरे पर मास्क भी लगा हुआ था। वहीं दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए।

अनुष्का का ट्रेडिशनल लुक छाया

Anushka Sharma Traditional Look
Anushka Sharma Traditional Look (Source: Google)

अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो वो व्हाइट और ब्लू प्रिंट वाले सूट में नजर आईं। उन्होंने सिर पर मैचिंग दुपट्टा भी लिया हुआ था, जिससे उनका लुक और भी सादगी भरा लग रहा था। वहीं विराट कोहली ब्राउन शर्ट और क्रीम कलर के पायजामे में दिखाई दिए। वहीं उनके माथे पर तिलक भी लगा हुआ नजर आया।

आध्यात्मिक यात्राओं के लिए जाने जाते हैं दोनों कपल

Virat And Anushka Do Spritual Journey
Virat And Anushka Do Spritual Journey (Source: Google)

अनुष्का और विराट अक्सर आध्यात्मिक जगहों पर जाते रहते हैं। दोनों पहले भी वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं और उनकी बातें सुनने के बाद ऐसा कहा जाता है कि दोनों की जिंदगी में काफी बदलाव भी आया है। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को तुलसी की कंठी माला पहने हुए भी देखा गया था।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। दोनों अब बेटी वामिका और बेटे अकाय के माता-पिता हैं। अपने बिज़ी शेड्यूल के बीच यह कपल समय-समय पर आध्यात्मिक जर्नी के लिए भी सुर्खियों में रहता है।

Read More: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान टीवी एक्टर Sehban Azim को लगी चोट, पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।