अपना दल ने पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जानें- किन किन नेताओं का है नाम?

Summary :

अपना दल (सोनीलाल) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

अपना दल (सोनीलाल) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, उनके पति और कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल और अन्य लोग प्रचार करेंगे।

गौरतलब है, कि अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाली अपना दल (एस) का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है। इसी के तहत अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन में 11 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा था। जिसमें पार्टी को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अपना दल के विधायक जय कुमार सिंह इस वक्त यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी हैं।
आपको बता दे कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी अपना दल की प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से हैदर अली खान को मैदान में उतारा है। वहीं, एनडीए के प्रत्‍याशी का मुकाबला समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से होगा।
इन्हे मिला टिकट
इस लिस्ट में अनुप्रिया पटेल के साथ साथ उनके पति आशीष पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, नील रतन सिंह पटेल, पकौड़ी लाल, अरबी सिंह पटेल, अवध  नरेश वर्मा, रेखा वर्मा, राज कुमार पाल, अजित सिंह बैसला, महेश चौधरी, मोहम्मद वकील, अहमद खान मंसूरी, जाकी अल नासिर और नदीम अशरफ का नाम शामिल है।

Desk Team