यूपी के मिर्जापुर की छानबे और रामपुर की स्वार विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए उपचुनाव में करीब 42.23% वोटिंग दर्ज किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहना है कि छानबे विधानसभा सीट पर 39.51% जबकि स्वार सीट पर 42.42% वोटिंग हुई। वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतगणना 13 मई को होगी।
गौरतलब है कि मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव बीजेपी के मौजूदा विधायक राहुल कोल की मृत्यु के कारण जरूरी हो गया था, जबकि वहीं रामपुर जिले की स्वार सीट पर उपचुनाव सपा के अब्दुल्ला आजम खान को सजा के बाद अयोज्ञ ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है।
सपा ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने रामपुर जिले के स्वार इलाके में मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाताओं को परेशान किया और उन्हें पहचान पत्र का हवाला देकर वोट नहीं डालने दिया।
स्वार सीट पर छह और छनबे (सुरक्षित) सीट पर 8 सहित कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों सीटों के लिए 2-2 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। 492 पोलिंग स्टेशंस पर बनाए गए 774 पोलिंग स्टेशंस पर मतदान हुआ।
पोलिंग पर कड़ी नजर रखने के लिए आयोग द्वारा दो सामान्य पर्यवेक्षक, दो व्यय पर्यवेक्षक और दो पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। इसके अलावा 66 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 9 जोनल मजिस्ट्रेट और 70 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



