सिवाल खास के होनहार असगर हुसैन ने IIT हैदराबाद से PhD कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Summary :

मेरठ जनपद के ग्राम सिवाल खास निवासी असगर हुसैन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद से भौतिक विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मेरठ जनपद के ग्राम सिवाल खास निवासी असगर हुसैन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद से भौतिक विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बचपन से ही मेधावी रहे असगर ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा असगर हुसैन का नाम

पीएचडी के दौरान उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में अपने शोध का सफलतापूर्वक प्रस्तुतिकरण कर भारत और अपने गांव सिवाल खास का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया।
असगर हुसैन के नाम दो पेटेंट और छह अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र (रिसर्च पेपर) प्रकाशित हैं, जो उनके उच्च स्तरीय शोध और वैज्ञानिक योगदान का प्रमाण हैं।

सफलता के पीछे परिवार का साथ

Asgar Hussain IIT Hyderabad PhD
Asgar Hussain IIT Hyderabad PhD

उनकी इस सफलता में परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके पिता राशिद अली, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागपत में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के संस्कार दिए। वहीं उनकी माता ने हर कठिन परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया।

बड़े भाई डॉ. अमर, जो जिला अस्पताल बागपत में कार्यरत हैं, ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया। भाई नद्रीम और बहन हीना का भी उन्हें निरंतर सहयोग मिला।

तकनीकी क्षेत्र में क्रांतिकारी शोध और युवाओं के लिए प्रेरणा

असगर हुसैन का शोध तेज, सुरक्षित और कम ऊर्जा खपत वाली कंप्यूटर मेमोरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर तथा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनकी यह उपलब्धि सिवाल खास ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।